Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधायक व चेयरमैन प्रतिनिधि की उपस्थिति में भागड़नाला पुल पर अतिक्रमण हटाने को हुआ सीमांकन




बलिया : उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को बीबी टोला के भागड़नाला पुल पर सीमांकन के लिए राजस्व टीम पहुंची। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, विधायक सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, लेखपाल, कानून आदि पहुंचे। इस अवसर पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिया के कोतवाल संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। सीमांकन राजस्व के नक्शे से की जाय या लोक निर्माण विभाग के नक्शे से, इस बात को लेकर एसडीएम के सामने विधायक व अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के बीच लंबी वार्ता चली।

विधायक का कहना था कि लोक निर्माण विभाग के जमीन को मापा जाय और जिसमें कम से कम नुकसान हो, वही रास्ता अख्तियार किया जाय जबकि अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना था कि राजस्व के नक्शे में यह सड़क जितनी है, उतना माप कर देख लिया जाय कि वह मौके पर है या नहीं। बाद में चक गिरधर मिल्की मार्ग पर लगे पत्थर से सीमांकन की गई। जिसमें वहां प्रत्यक्ष तौर पर विवादित सड़क के सामने बने हुए मकान का छज्जा सड़क में आया, जिस पर तय हुआ कि मकान मालिक यह छज्जा तोड़वा ले। विधायक के अनुसार उसे एक सप्ताह का मौका दिए जाने की बात कही गई जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उसे तत्काल हटा देने की बात कही। इसी आधार पर बहुप्रतीक्षित विवादित जगह पर शांतिपूर्ण ढंग से सीमांकन संपन्न होने पर अमन पसंद लोगों ने राहत की सांस ली।

राजस्व के नक्शे के अनुसार न्यूनतम नुकसान के दृष्टिगत 50 फीट सड़क के दोनों छोरों पर माप कर चिन्हित कर दिया गया। जिसके अंतर्गत दोनों छोरों पर के जद में आने वाले सीढ़ी व छज्जा हटा लेने को लोगों से कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो राजस्व निभाग एक सप्ताह के बाद तोड़वा देगा।





रिपोर्ट : धीरज सिंह
                                                       

No comments