सड़क हादसे में सिपाही की मौत
![]() |
| मृतक की फाइल फोटो |
सिकंदरपुर,बलिया। मनियर मार्ग पर गश्त के दौरान बाइक के खाई में गिर जाने से उसपर सवार दो कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सही इलाज के लिए दोनों घायलों को मऊ ले कर चले गए, जहाँ कांस्टेबल सुशील की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार की देर शाम सिकंदरपुर थाना में कार्यरत खरीद दरौली हलके में बाइक द्वारा गश्त पर निकले कांस्टेबल प्रभाकर उम्र 35 व कांस्टेबल सुशील कुमार उम्र 36 दरौली पीपा पुल के मार्ग पर जा रहे थे, कि अचानक समीप के पुलिया के किनारे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों सवार बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बुरी तरीके से घायल हो गए। इसकी खबर मिलते ही थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने ग्रामीणों की मदद से घायल कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया । जहां पर डॉक्टर नें प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अच्छे इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान सुशील कुमार की मौत हो गई।
रिपोर्ट हेमंत राय


No comments