Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस दिलफेक आशिक को जाने क्या हुआ नसीब





नगरा, बलिया। न खुदा मिले न विशाले सनम, यह कहावत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप रेलवे ट्रैक काटे जाने के आरोप में गिरफ्तार मलपहरसेनपुर निवासी चंदन राम पर सटीक बैठ रही है। प्रेमिका की बेवफाई से बौखलाए चंदन ने दूसरे प्रेमी को सबक सिखाने के लिए रेलवे ट्रैक को काट दिया। साथ ही पुलिस को झांसा देने के लिए पास में ही पोल पर पत्र चिपका दिया, कितु उसे क्या पता था कि अपने ही बुने जाल में वह फंस कर सलाखों के पीछे चला जाएगा। पत्र में युवती के नाम व पते का उल्लेख कर उसने पुलिस का काम आसान कर दिया था। घटनास्थल पर चिपकाए गए पत्र में जिस युवती के नाम का उल्लेख आरोपी ने किया था, वह अपने प्रेमी के साथ शनिवार को थाने पहुंच गई। युवती को भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक तियराहैदरपुर निवासी अंशू गोंड को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ,जबकि युवती को महिला पुलिस के संरक्षण में डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी अंशू ने गुडगांव में युवती के साथ शादी कर लेने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की। रेलवे ट्रैक काटने के आरोप में गिरफ्तार चंदन का युवती के घर कई साल से आना जाना था। इसी बीच वह युवती को अपना दिल दे बैठा। वह उसकी हर फरमाइश को पूरा करने लगा। वह उसे अपनी जीवन संगिनी बना लेना चाहता था। इसी बीच समय ने करवट बदला व उसकी प्रेमिका के जीवन में दूसरा युवक आ धमका। 24 दिसंबर 2019 को युवती का दूसरा प्रेमी उसे ले उड़ा। गड़वार मोड़ पर एक किराए के मकान में अपने एक दोस्त के साथ रह रहे चंदन को जब प्रेमिका के दूसरे युवक के साथ चले जाने की खबर मिली तो उसका खून खौल उठा। उसने रेलवे ट्रैक काटने की खतरनाक योजना बना ली। किराए पर गैस कटर की व्यवस्था कर घटना को बेखौफ अंजाम दिया। गड़वार मोड़ पर जिस मकान में आरोपित चंदन रह रहा था उसके मालिक ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले से ही दोनों रह रहे थे। बताते थे कि वे बिजली मैकेनिक का काम करते थे।



रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments