Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 फरवरी का राशिफल: इस राशि वालों की आज बढ़ सकती है मुश्किलें, रहें संभलकर



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपके बॉस काम के प्रति आपकी लगन देखकर काफी प्रभावित होंगे। इसका परिणाम आपको सकारात्मक मिलने के आसार हैं। इसलिए आप ऐसे ही जमकर परिश्रम करते रहें। आज परिजनों और दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 14 शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक 



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): अपने करियर को लेकर यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो यही सही समय है किसी अच्छे करियर सलाहकार से मदद लेने का ताकि आप सही दिशा में अपना कदम आगे बढ़ा सकें। अगर आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके दोस्त और परिजन आपकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का चुनाव सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला ना ही लें तो बेहतर होगा। 
शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 19 शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक 



मिथुन (मई 20 से जून 20): आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं जहां आपकी हाजिरजवाबी से हर कोई काफी प्रभावित होगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है पहली नजर में आपको उनसे प्यार हो जाए। पैसों की बात करें तो आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। आज आप जमकर खर्च कर सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। किसी बात पर आपके जीवनसाथी का गुस्सा भड़क सकता है और वे काफी कठोर हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी और से संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। 
शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 2 शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक 



कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। लंबित पड़े कार्यों को लेकर आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते अपने काम पूरे कर लेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया काम शुरू न ही करें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिजूल खर्ची से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से कठिन परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 25 शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कुछ गंभीर और उलझे हुए मसलों का हल ढूंढने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि पैसों की वजह से आपका कोई काम अधर में लटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर के साथ बेवजह की बहस करने से आपको बचना होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने की जरूरत है। इस समय आपको पूरी एकग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तभी आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी। 
शुभ रंग: गहरा लाल शुभ अंक: 10 शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक 



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): जीवनसाथी से मतभेद घर की शांति भंग कर सकता है। आप दोनों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किल से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। बोलने से पहले सोच-विचार कर लें। दफ्तर में होने वाली नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी तरह की राजनीति में शामिल होने से बचें, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम और परिवार के बीच आपको तालमेल बिठा कर चलने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि काम के साथ साथ परिवार भी जरूरी है। अपने खाली समय में कोई अच्छी और प्रेरणादायक किताब पढ़ें। इससे आपको मानसिक रूप से बेहतर महसूस होगा। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 11 शुभ समय: प्रातः 6:45 से 10:25 तक 



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास ठीक नहीं है। आज आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है और आज मिलने वाला मुनाफा भी टल सकता है। हालांकि आपको उम्मीद का दामन थामे रहना चाहिए। जल्दी ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। साथ ही दूसरों को खुश करने के लिए खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। उनके प्रेम और सहयोग से मुश्किल हालात में भी आपको राहत मिलेगी। ज्यादा चिंता शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए आपको इससे बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। आपके माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 4 शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक 



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा न हो। आज व्यापार में अनुमान आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है। हालांकि, नई योजनाएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। यात्रा और मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा है। दफ्तर में गप्पेबाजी से बिल्कुल दूर रहें, नहीं तो जरूरी काम अटक सकते हैं और आपके बॉस के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। परिवार के कुछ सदस्यों के कारण आपकी दिनचर्या में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज आपका मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। लोग आपके संतुलित बोल और अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे। घरेलू मुद्दों को घर पर ही सुलझाएं इन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 26 शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक 



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपकी ओर से उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पा रहा हो और ये उनकी झुंझलाहट की वजह हो। आपके कामकाज की बात करें तो आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा जिसका असर आपके काम पर देखने को मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और अपने लाजवाब काम से उनका दिल जीत भी लेंगे। दोस्तों के साथ हंसी ख़ुशी में आपका अधिकांश समय बीतेगा जिससे आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आज आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे और आपके विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपको किसी भी तरह कि आर्थिक समस्या नहीं आएगी। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 16 शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपके मानसिक तनाव की वजह बनेगा। हो सकता है आज आप अपना बेस्ट न दे पाएं लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है, आप बस ईमानदारी से मेहनत करें। आत्मविश्वास की कमी आपको नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा की आप अपनी सोच को आशावादी रखें और पूरे उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करें। ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि फिजूल खर्ची आपका बजट बिगाड़ सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से उन्नतिकारक दिन है। कानूनी मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 8 शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 बजे तक 



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों को तारीफें और सम्मान मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक ही रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको आराम से बैठकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे संभव हैं। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस होगा। 
शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 12 शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक 



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। संपत्ति और धन को लेकर कुछ वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें अन्यथा अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती है। कानूनी मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आज आप खाली न बैठें बल्कि अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों की बात करें तो आज आप अपने परिवार पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। 
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 28 शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक




डेस्क

No comments