20 फरवरी का राशिफल: इन राशियों वालों को आज मिलेगा लाभ, बदलेगी तकदीर
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज काम और निजी जीवन के बीच आपको संतुलन बनाने में काफी मुश्किल होगी। पिछले कुछ दिनों से आप लगातार अपने कुछ काम टालते आ रहे थे यह सब उसी का नतीजा है। आज दफ्तर में काम का दबाव आपको इस कदर उलझा सकता है कि परिजनों के साथ आपको समय बिताने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाएगा। आज कुछ अधूरे काम आप घर पर निपटा सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। बेहतर होगा कुछ समय के लिए इसे स्थगित कर दें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज खर्चे कम होंगे। आज कुछ मानसिक उथल पुथल रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 12:40 से 3 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने दिन का भरपूर आनंद लेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ आपको काफी मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने कामकाज का तनाव छोड़ दें क्योंकि रोज-रोज ऐसे अवसर नहीं मिलते हैं। यह समय खुलकर जीने का है इसलिए इसे बेकार के झंझटों में पड़कर व्यर्थ न करें। रोमांटिक लाइफ में आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आज की आपकी डेट और भी खास होगी। वहीं शादीशुदा जोड़ों को आज बेवजह की बहसबाजी से बचना होगा अन्यथा आप दोनों के बीच का वाद विवाद घर का माहौल बिगाड़ देगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप बिना किसी दबाव के अपने काम पूरे करेंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है। काफी समय बाद आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 1:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे। सेहत में सुधार होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपनी रुचियों के बारे में सोचेंगे और ऐसे कार्य करने का मन बनाएंगे जिससे आपको खुशी मिले। आप इसी तरह सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे तो आपको बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी लगेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है जिससे आपका वित्तीय पक्ष और भी मजबूत होगा। आप किसी नए काम में धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप इस ओर अपना कदम बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3:35 से शाम 6:00 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। घर हो या दफ्तर, आज कई ऐसी चीजें हो सकती हैं जिससे आपका तनाव बढ़ जाएगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। परिस्थिति से घबराने की जगह आप मुसीबत का डटकर सामना करें। आप व्यापार करते हैं तो अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने या पूरा करने के लिए आज आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको कोई ठोस फैसला लेना चाहिए। केवल सोचने में अपना समय व्यर्थ न करें, ऐसा न हो कि बहुत देर हो जाए। आज गैर जरूरी और बेमतलब के कामों से दूर रहें। आप अपने महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें। यदि आज जीवनसाथी के साथ किसी तरह की अनबन होती भी है तो आप शांत रहने का प्रयास करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप अपनी दृढ़ता और धैर्य के बल पर अपनी परेशानियों का हल ढूंढने में कामयाब रहेंगे। आपकी सकारात्मकता देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में जो तनाव था आज वो समाप्त हो जाएगा और आप दोनों महसूस करेंगे कि आपका प्रेम सच्चा है। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ खास बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आगे बढ़ने के लिए आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें लेकिन ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा काम का बोझ स्वयं पर न डालें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको बहुत ही सोच समझकर चलना होगा। दूसरों के सामने अपनी गुप्त बातें करने से बचें। बाहरी लोगों को जितना हो सके अपने निजी मसलों से दूर ही रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ भी नया शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। बेहतर होगा आप अपने काम से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के बाद ही आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्चा करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात का मौका नहीं मिल पाएगा। आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप काफी संतुष्ट रहेंगे और लगभग हर मामले में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आज आपके प्रिय के व्यवहार में कुछ बदलाव संभव है। पुरानी बातों को भूलकर वे आपसे प्यार से पेश आएंगे। ऐसे में आपको भी अपनी नाराजगी छोड़ देनी चाहिए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आखिरी वक्त पर आपकी मुलाकात टल सकती है लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण आप दोनों के बीच किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं आएगी। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। समय पर आपके सभी कार्य पूरे भी होंगे। स्वास्थ्य का मामल बढ़िया रहेगा। आज आप एकदम फिट रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 43
शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्या के कारण घर में भी कलह हो सकती है। पैसों की कमी के कारण आज आप अपनी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने से चूक जाएंगे। अपने बढ़ते खर्चों को संभाल लेने से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। बच्चों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। उनका बर्ताव आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की पाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। आप में काबिलियत है, बस आपको मेहनत करना है। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप घाटे का सौदा न करें। अगर आप नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज घर में कलह का कारण बन सकती है। आपकी छोटी सी किसी बात का बतंगड़ बन जाएगा। बेहतर होगा आज आप अपने व्यवहार और वाणी दोनों पर ही नियंत्रण रखें। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आप किसी विवादित मुद्दे पर चर्चा करते हैं तो निश्चित रूप से आपके बीच टकराव होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण और कठिन काम सौंपा जा सकता है। आप लापरवाही करते हैं तो उच्च अधिकारी भी आज कड़ा रवैया अपना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का आपका कोई प्रयास आज विफल हो सकता है। आज पैसों की तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लम्बे समय तक संघर्ष करने के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपने नौकरी के लिए कहीं इंटरव्यू दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। अति उत्साहित होकर पैसे न उड़ाएं अन्यथा शाम को खाली हाथ ही आप घर लौटेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का साथ और स्नेह मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आज आपका काम आपको दिन भर काफी व्यस्त रख सकता है। सेहत की बात करें तो सर्दी जुकाम से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 12:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक घर में किसी मेहमान के आने से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। इससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। यदि आप दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी तनावपूर्ण स्थिति में अपने साझेदार की मदद से आसानी से काम कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और दिन भर काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे सितारे धन लाभ की ओर भी इशारा कर रहे हैं। नौकरी अथवा व्यापार में यदि आप कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज काम से जुड़ी यात्रा संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। अपनों के साथ समय आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी तकरार हो सकती है लेकिन धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी समझदारी से बात को संभाल लेंगे। अपने द्वारा लिए हुए किसी निर्णय को लेकर आज आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। खुद पर भरोसा रखें। यदि फिर भी आपकी परेशानी कम नहीं होती तो किसी करीबी से बात करें। आज अजनबी लोगों से सावधान रहें अन्यथा ठगे जा सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:05 तक
डेस्क
No comments