तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सुखपुरा(बलिया) : महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन शनिवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा व भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से किया।इण्टर सेक्शन के एक हजार मीटर के दौड़ में मंयक यादव प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय व दिलीप यादव तृतीय स्थान पर रहे।हाईस्कूल पांच सौ मीटर दौड़ में आदर्श चौहान प्रथम, सूरज शाह द्वितीय व पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।जूनियर सेक्शन पांच सौ मीटर के दौड़ में विष्णु चौहान प्रथम,कमलेश यादव द्वितीय व अवनीश राम तृतीय स्थान पर रहे।इण्टर सेक्शन लडकियों के पांच सौ मीटर दौड़ में प्रिया सिंह प्रथम,संजना द्वितीय व शालू तृतीय स्थान पर रही।पांच मीटर हाईस्कूल बालिकाओं में अमीषा,शालिनी व साधना क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।कक्षा आठ बालिकाओं के पांच सौ मीटर में ममता,सुधा व नीतू चौहान क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।कक्षा सात बालिकाओं में सलोनी प्रथम,स्नेहा द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही।नर्सरी चम्मच दौड़ में संजीव,राजीव व प्रियांशु क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।इसके पूर्व बच्चों को संम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि डा.सिन्हा ने कहा कि खेल खेलने से स्वस्थ शरीर प्राप्त होता है।जिससे भौतिक व आध्यात्मिक दोनों प्रकार का सुख प्राप्त होता है।खेल से व्यक्तियो के अन्दर समायोजन क्षमता विकसित होता है।इस मौके पर मनीष सिंह, अनुप सिंह,अभय सिंह,सुनिल सिंह,खालिद रजा,जयशंकर, दीपक,नरेन्द्र,ओमप्रकाश सिंह,विमलेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अनिल सिंह


No comments