Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया में तहसीलकर्मियों के हड़ताल को समाप्त करने को सांसद किया आग्रह, कहा जनता को हो रही असुविधा



बैरिया(बलिया): तहसील में गत दिवस हुए बवाल के बाद तहसीलकर्मियों की चौथे दिन जारी हड़ताल के कारण हो रही जन असुविधाओं तो समाप्त कराने को धरनारत तहसीलकर्मियों व अधिकारियों से वार्ता करने सोमवार को पहुंचे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के जनता-जनार्दन, हड़ताली कर्मचारियों व तहसील के अधिकारियों से बातचीत की। उनसे आग्रह किया कि जनता को आप लोगों के हड़ाताल से असुविधा हो रही है, इसे समाप्त कराएं, इसके लिए मुझे क्या करना होगा नि:संकोच बताएं। आप भी हमारे हैं, जनता भी हमारी है और विधायक सुरेंद्र सिंह भी यहां के चुने हुए सम्मानित प्रतिनिधि हैं।
कर्मचारियों ने असुरक्षा, दबाव सहित कई समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा, कहा कि जो वातावरण अभी है, उसमें काम करना संभव नहीं है। सांसद ने आश्वस्त किया कि आप लोग जन समस्याओं के समाधान के प्रति तत्परता दिखाइए। यहां की जनता -जनार्दन भी आपके सुरक्षा के लिए आगे आ जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी से भी कहा कि कम से कम दो महीने त्वरित गति से निष्पक्षतापूर्वक कार्य करें। मैं इस तहसील को माडल तहसील बनावाऊंगा। धरना पर बैठे कर्मियों ने कहा कि हम लोगों के हड़काल के संदर्भ में हमारा संगठन निर्णय लेगा। इस पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आप लोग अपने संघ में बात करें कि हड़ताल समाप्त करने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त निवेदन करने आए हैं। उन्होंने कहा पुन: बुधवार को मैं फिर आऊंगा। आप लोग माइंड मेकअप कर लीजिए, जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हड़ताल समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मैं विधायक सुरेंद्र सिंह से भी वार्ता करूंगा, वह हमारे सम्मानित जनप्रतिनिधि है। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि कहीं कोई असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। आप लोग पूरी निष्ठा के साथ त्वरित गति से जन समस्याओं का समाधान कीजिए।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, अश्वनी ओझा, रामप्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय सहित दर्जनों भाजपाई, सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं उपजिलाधिकारी के साथ-साथ तहसील के सभी हड़ाताली कर्मचारी मौजूद थे।
वार्ता समाप्त होने के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों को बताया कि यह मेरा संवाद कार्यक्रम है, यह पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर तहसीलकर्मियों ने अपनी छह सूत्रीय मांग से संबंधित ज्ञापन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को सौंपा।                                                     
                                                   

रिपोर्ट : वी चौबे

No comments