शपथ के साथ मनोरमा और रुबी ने संभाली प्रधानी
मनियर, बलिया। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत असना एवं बड़ागांव में प्रधान पद के लिए विगत तीन फरवरी को हुए उपचुनाव में नव निर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत मनियर के डवकरा हाल में हुआ। सहायक ग्राम विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) महातम सिंह ने बड़ागांव के नव निर्वाचित प्रधान मनोरमा गुप्ता पत्नी शिव जी गुप्ता एवं असना ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान रूबी सिंह पत्नी संजीत कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को संविधान की शपथ दिलाई।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पदच्युत होने व ग्राम पंचायत बडागाँव निरस्त होने के कारण बीते तीन फरवरी को हुए उपचुनाव में ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पर रूबी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। जबकि बडागावं में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मनोरमा गुप्ता पत्नी शिवजी गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 453 मत से पराजित किया था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, ब्रजभूषण शुक्ला, गुलगुल सिंह, बबलू तिवारी, शिवजी गुप्ता, मनोज यादव, ज्ञान सागर, कृपा निधान, राजाराम आदि रहे।
रिपोर्ट— राममिलन तिवारी
No comments