Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्वांचल के साथ छलावा अब बर्दाश्त नहीं :संतोष


रसड़ा(बलिया)। पूर्वांचल के साथ नाइंसाफी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसके लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा जायेगा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों व समस्याओं को पीछे छोड़ समाज को बांटने का कार्य रही है। जिससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है। उक्त बातें जन लोक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने शुक्रवार को रसड़ा में कार्यकर्त्ता समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का रसड़ा पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का एकीकरण, किसानों के उत्थान तथा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में संकल्पित है और इन समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। कहा कि सत्तासीन पार्टियों द्वारा संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संविधान की रक्षा और मिले अधिकारों के लिए पार्टी संघर्ष की रणनीति तैयार कर रही है। इस मौके पर सुनील साहू, कुंदन कन्नौजिया, कौशल, सुरेश प्रसाद गुप्ता, गोविंद प्रसाद गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन सुनील साहू ने किया।

रिपोर्ट— पिंटू सिंह

No comments