योग प्रशिक्षण शिविर पर पूर्व विधायक ने किया झंडारोहण
बैरिया(बलिया): श्री नीलम देवी पीजी कालेज धतुरी टोला के प्रांगण में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रमा सिंह ने झंडारोहण किया गया। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम से कालेज के संस्थापक डा. विष्णु बहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड प्रशिक्षुओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर प्रो. विभूति मिश्र, सुदिष्ट मिश्र, ज्ञान प्रकाश, प्रेम प्रकाश, सुनील, राकेश सिंह एवं मनोज मौजूद थे।
रिपोर्ट : बी चौबे


No comments