विवाहिता बेटी की तलाश में दो महीने से भटक रही मां, दहेज हत्या का दिया तहरीर
सुखपुरा(बलिया) : थाना क्षेत्र के बोड़िया ग्राम की आशा देवी अपनी विवाहिता बिटिया की तलाश में यहां से उसके ससुराल तक बीते 2 महीने से भटक रही है फिर भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।बिटिया के ससुराल से संदर्भित थाना हल्दी में ससुराल वालों पर बिटिया की हत्या कर उसका शव छुपा देने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर भी दी गयी है। लगभग 2 महीने पूर्व दिये गये तहरीर के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।आशा देवी थाना सुखपुरा और थाना हल्दी के बीच दौड़ लगा कर थक चुकी है।आशा देवी पत्नी मुन्ना राजभर निवासी बोड़िया थाना सुखपुरा की पुत्री रानी का विवाह वशिष्ठ राजभर पुत्र रामविलास राजभर ग्राम मुड़ाडीह थाना हल्दी से 24 जून 19 को हुआ था।हैसियत के मुताबिक आशा देवी ने दहेज भी दिया था। हिंदू रीति रिवाज के साथ उसकी विदाई भी की थी।इस बीच लड़की से सोने की अंगूठी और 20000 रूपये नगद की मांग बराबर की जाती रही। इसके लिए रानी को लोग मारते पीटते और प्रताड़ित भी करते थे।आशा देवी ने पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि मेरी लड़की ने मुझसे मोबाइल की डिमांड की थी।जिसको लेकर मैं और मेरा लड़का मनोज और गांव का एक लड़का मिथुन रानी के ससुराल मुड़ाडीह 4 जनवरी 20 को गए थे। हम लोगों से उसके ससुराल वाले तरह-तरह के बहाना बनाएं और मेरी लड़की से नहीं मिलने दिया।पुनः दूसरे दिन मैं अपने लड़के मनोज व मिथुन,गांव के लोगों और कुछ खास रिश्तेदारों के साथ मुड़ाडीह गयी तब वशिष्ठ व उसके माता-पिता तथा परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि रानी यहां नहीं है।यह सुनकर मैं आश्चर्यचकित रह गई।मैं यह सोच नहीं पा रही थी कि बिना ससुराल वालों के बताएं रानी कहां जा सकती है?इस पर मैंने हल्दी थाना में रानी के पति वशिष्ठ,उसकी माता सावित्री,पिता रामविलास,भाई जीयुत व राजकुमार तथा राजकुमार की पत्नी बिंदु देवी पर रानी की हत्या कर उसका शव छिपा देने का आरोप लगाते हुए एक लिखित तहरीर मैंने हल्दी थाना को 8 जनवरी 2020 को दिया।अभी तक मेरी लड़की का पुलिस न तो पता लगा सकी और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की।इस संदर्भ में थाना सुखपुरा ने मेरा रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।सुखपुरा पुलिस का कहना था कि चुकी आप की लड़की का ससुराल हल्दी थाना में है वारदात वहीं हुआ है इसलिए इसकी रिपोर्ट हल्दी थाना में ही लिखा जाएगा। आशा देवी का कहना है कि यदि एक हफ्ते के अंदर मेरी पुत्री का पुलिस पता नहीं लगा पाती है और उसके ससुराल वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती तो मैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना देने को विवश होंऊगी।
रिपोर्ट - अनिल सिंह


No comments