आशिकों के आगे झुका जमाना, परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल
बैरिया(बलिया)। किसी ने सच ही कहा है कि सच्चे प्रेमियों के आगे जमाना भी झुकता है। कुद ऐसा ही नजारा गुरुवार को दिखा,जहां दो प्रमियों का प्यार मूर्त रुप लेते हुए विवाह में तब्पदील हो गया। क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष दोनो पक्ष के अभिभावकों ने स्वीकृति दे दी। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की व बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़के के साथ प्रेम से संबंधित है। बता दे कि दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से बैरिया थाना क्षेत्र के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था।
बुधवार के रात युवक लड़की के गांव पहुँच कर लड़की से मिल रहा था कि गांव के कुछ लोगो को इसकी जानकारी हो गई। गांव के कुछ युवकों ने लड़के को मारपीट दिया और बंधक बना दिया। सुबह जब इसकी जानकारी लड़के व लड़की के अभिभावकों को मिली तो पंचायत होने लगी। दिनभर इस मामले में उठा पटक के बाद दोनों पक्ष के अभिभावकों के उपस्थिति में क्षेत्र व गांव के कुछ लोगो लोगों ने पंचायत कर लड़के लड़की की शादी करने पर राजी हो गए। अभिभवकोंं की स्वीकृति मिलते ही दोनों प्रेमी युगल गुरुवार को खपड़िया बाबा आश्रम परिसर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंध गये।
रिपोर्ट— विद्याभूषण चौबे
No comments