तहसील कर्मियों ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा, दिया धरना
बैरिया। गत बुधवार को तहसील में हुआ रजिस्टार कानूनगो और विधायक पुत्र के मध्य विवाद गुरुवार को भी सुर्खियों में रहा। घटना से आक्राशित कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में तालाबंदी का घरने पर बैठ गये। इस दौरान विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आंदोलित कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उन पर गुंडा एक्ट लगाने और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तहसील परिसर में पीएसी बल तैनात करने की मांग पर उड़े रहे। चेताया कि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो जिलस्तर पर व्यापक आंदोलन किया जायेगा। नायब तहसीलदार रजत सिंह के साथ उपजिला अधिकारी अशोक चौधरी धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों से मिलकर उनके सुरक्षा का दायित्व लेते हुए धरना समाप्त करने की बात कही, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। दोपहर बाद जिला मुख्यालय से कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी धरना में शामिल हो गये और आर पार की लड़ाई का ऐलान किया। धरना देने वालों में वीरेंद्र राम, राधेश्याम राम, बब्बन यादव, केदार पाठक, इंद्र मगन यादव, गणेश राम, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, रवि पांडे आदि रहे।
रजिस्टार कानूनगो समेत पांच पर दर्ज हुआ एफआईआर
बैरिया(बलिया)। तहसील में बुधवार को हुए बवाल के क्रम में रेवती थाना क्षेत्र के जमधरवा निवासी कृष्णा सिंह की तहरीर पर रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम राम सहित अन्य पांच अज्ञात लोगों पर बैरिया पुलिस द्वारा बलवा, मारपीट, गालीगुप्ता व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ संजय त्रिपाठी के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। इस बाबत उचित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट— धीरज सिंह
No comments