Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

 







पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर


आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव निवासी अशोक कुमार (33) की इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। बुधवार रात एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे और मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार बुधवार रात बाइक से किसी कार्यवश आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में रानी की सराय चेकपोस्ट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए आजमगढ़ भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।


दुर्भाग्यवश, गुरुवार की रात इलाज के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


अशोक की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, पत्नी बबीता देवी, बच्चे और पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतक दो पुत्रियों और एक पुत्र का पिता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।


परिजनों ने इस संबंध में गंभीरपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


डेस्क

No comments