Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवा संसद के माध्यम से जगाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अलख



मनियर, बलिया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा  कैंब्रिज स्कूल ऑफ नॉलेज चाॅदू पाकड़ मनियर के प्रांगण में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन रविवार  को किया गया। इसमें प्लास्टिक मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजना, नेतृत्व कौशल, युवा मंडल सशक्तिकरण एवं स्थानीय सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर एक संगोष्ठी की गई ।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विद्यासागर उपाध्याय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी  ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था इसको अभियान के रूप में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया। 2 अक्टूबर 1914 को स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया और भारत स्वच्छ भारत के रूप में उभर रहा है। 

उन्होंने महात्मा गांधी के विषय में बताते हुए कहा कि कुछ लोग महात्मा गांधी को कायर कहते हैं। आज के युग में जब कोई गुंडा मवाली चुनाव लड़ता है तो उसको वोट न देने की हिम्मत आम जनता नहीं जुटा पाती जबकि उस समय देश में अंग्रेज ऐसे गुंडे थे जिनकी राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था।  महात्मा गांधी ने कहा कि हम तुम्हारा सहयोग नहीं करेंगे और उन्होंने असहयोग आंदोलन चलाया। इससे बड़ा साहस का क्या प्रमाण हो सकता है? उन्होंने कहा कि पवित्र कार्य के लिए किया जाने वाला साधन भी पवित्र होना चाहिए। उन्होंने उपरोक्त विषयों पर विधिवत प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। 

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर भी चिंता जाहिर की। साथ ही साथ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, सड़कों पर फैल रही गंदगी तथा सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर भी विधिवत रूप से प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने युवाओं से अपील किया कि अपने कीमती समय को व्यर्थ जाया न करें। विभिन्न प्रकार के उद्योग, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, मुर्गी- बकरी पालन सहित आदि रोजगारों का प्रशिक्षण लेकर स्वयं व अपने परिवार को स्वावलंबी बना सकते हैं । साथ ही साथ अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवजी त्यागी, प्रधान राम अवध यादव, कंचन चौरसिया, मनोज उपाध्याय, दिलीप मिश्रा सहित आदि लोगों ने संबोधित किया। अजीमुद्दीन अंसारी ने स्वागत गीत गाया।  आयोजक नेहरू युवा केंद्र के  सुनील जी एवं  जहीरूद्दीन में  सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता कैंब्रिज स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव एवं संचालन पत्रकार वीरेंद्र सिंह  ने किया।
रिपोर्ट # राम मिलन तिवारी

No comments