Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फिर नसीब हुआ आयशा को मां—बाप का प्यार


बलिया। एक साल से चल रहे पति—पत्नी के एक पारिवारिक विवाद को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केन्द्र ने महज बीस दिनों में समझौता कराकर समाप्त कर दिया। जिससे एक उजड़ती हुई गृहस्थी पुन: आबाद हो गयी और दोनों राजी खुशी अपने घर को चल दिये।

पीयूष कुमार और साधना देवी दोनों पति-पत्नी है। इनके दो साल की एक पुत्री आयशा है। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव शुरू हुआ,जो बढ़ते—बढ़ते परिवार न्यायालय की सीढ़ियों तक पहुंच गया। दोनों में तल्खी इतनी थी कि भरण पोषण का मामला परिवार न्यायाल में चलने लगा। 

लगभग एक साल तक इनका मामला परिवार न्यायालय में चलता रहा और 31 जनवरी 2020 को इस मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र में स्थानांतरित किया गया। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा और संधिकर्ता अनिता ओझा ने दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों एक बार फिर दाम्पत्य जीवन को साथ निभाने के लिये राजी हो गये। मिडिएशन सेन्टर के प्रयास से एक परिवार टूटने से बच गया, वहीं दो साल की मासूम बच्ची को भी माता पिता का स्नेह पुन: नसीब हो गया। मध्यस्थता केन्द्र के हर्ष नारायण प्रसाद और कौशल किशोर सिंह अधिवक्ता रहे।

By-Ajit Ojha

No comments