Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होली का रंग किसी भी सूरत में बदरंग न हो, डीजे बजाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई



बैरिया(बलिया): होलिका दहन का स्थान किसी भी सूरत में नहीं बदला जाएगा। अगर कोई दिक्कत है तो इसकी सूचना थाने पर दें। उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निदान किया जाएगा।
उक्त बातें थानाध्यक्ष दोकटी अखिलेश कुमार मौर्य के हैं, जो रविवार को होली के मद्देजनर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का रंग किसी भी सूरत में बदरंग न हो, इसके लिए हम सभी को सचेत रहना है। होली के दिन बच्चों को किसी भी सूरत में मोटरसाइकिल न दें। होलिका के स्थान पर संबंधित प्रधान बालू की बोरी व पानी की व्यवस्था रखे। वहीं किसी भी हाल में डीजे कहीं नहीं बजेगा। अगर कोई बजाता मिलेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि 12.30 बजे के बाद होली न खेले, यह जिलाधिकारी का निर्देश है।
बैठक में धर्मवीर उपाध्याय के अलावा ग्राम प्रधान दयाशंकर पाठक, सत्येंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, प्रेम कुमार, शंभू नाथ, चनेश्वर यादव, अजय राम, अनुज मिश्र, अमित सिंह, फतींगन मिश्र, जितेंद्र साह आदि मौजूद थे।
                                                         


रिपोर्ट : वी चौबे

No comments