Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिक्षा ही ग़रीबी से लड़ने का है बेहतरीन हथियार : सुशांत राज भारत



बांसडीह, बलिया : क्षेत्र के जितौरा गांव में निशुल्क अंग्रेजी संडे स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ केक काटकर तथा बच्चों में मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। यह अभियान आवाज ए हिन्द सामाजिक संगठन के संस्थापक सुशांत राज भारत और उनकी धर्मपत्नी अंशु मिश्रा पाठक के द्वारा  पिछले पांच वर्षों से चलाया जा रहा है जिसके तहत गांव के गरीब बच्चों को प्रत्येक रविवार निशुल्क अंग्रेजी लिखना पढ़ना और बोलना सिखाया जाता है। इस अभियान के तहत सैकड़ों बच्चों को शिक्षित किया जा चुका है। सुशांत राज भारत ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे बढ़िया शिक्षा के लिए मोहताज है और जिसकी वजह से उनकी काबिलियत अछुति रह जाती है। बच्चों के अंदर टैलेंट कूट कूट कर भरा हुआ है पर मार्गदर्शन की कमी और सुविधाओं के अभाव में वो पिछड़ जाते हैं। हमारे इस अभियान से इन गरीब और पिछड़े बच्चों को नई दिशा मिली है। इनमें से कई बच्चे अब अंग्रेजी बोलने लगे हैं और अब दुनिया को अलग नजरिए से देखने लगे हैं। इस अभियान के साथ और भी गांव के साथी जुड़ रहे हैं जिसकी वजह से दो और गांवों में ऐसे ही निशुल्क क्लास शुरू हो चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में बांसडीह तहसील क्षेत्र के पचास गांवों तक इस अभियान को पंहुचाया जाएगा ताकि बांसडीह क्षेत्र के ग़रीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। सुशांत राज भारत ने कहा कि मै देश के सभी युवाओं से निवेदन करता हूं कि अपने रविवार का ३-४  घंटा  समय अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए समर्पित करें ताकि हमारा देश का शैक्षिक स्तर बेहतर हो सके और ये देश सेवा का सबसे बेहतरीन तरीका है क्योंकि गरीबी से लड़ कर जितने के लिए शिक्षा ही बेहतरीन हथियार है।
सुशांत राज भारत की पत्नी अंशु मिश्रा पाठक ने कहा कि इन बच्चों के  शिक्षा पर काम करके मानों ऐसा लगता है जैसे जीवन धन्य हो गया। राष्ट्र भक्ति कहें या फिर मिट्टी के कर्ज को उतारने का ये तरीका मुझे बहुत पसंद हैं। इन सभी बच्चों में पांच साल की हमारी मेहनत का असर दिखता है। ये बच्चे ठीक से बैठना तक नहीं जानते थे पर अब अंग्रेजी में इनकी दक्षता बढ़ती जा रही है। हम लोगों का प्रयास है कि ये अभियान जिले के हर गांव तक जाए फिर प्रदेश के प्रत्येक गांव तक।
सुशांत राज भारत ने आज अपने मित्र प्रखर गोयल जो जापलिनगंज बलिया के निवासी हैं का विषेश आभार व्यक्त किया जो इस अभियान को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद करते रहते हैं।
उक्त अवसर पर बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments