Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आगे बढने के लिए जगाना होगा आत्मविश्वास



रतसर(बलिया)अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई। हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट के पूर्व प्रवक्ता दिवाकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है। नारी शक्ति का प्रतीक है और अधिष्ठात्री देवी के रूप में उनकी पूजा भी की जाती है।  महिलाओं में सहन शक्ति पुरुषो से ज्यादा होती है, और वह मानसिक रूप से भी अधिक मजबूत होती है। संस्था के संयोजक प्रेमनारायन पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू धर्म में नारियों के बगैर पूजा भी नहीं की जा सकती। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा। निर्झर के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास सीधा उस समाज के महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है। महिलाओं के विकास के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज का विकास नही हो सकता है।आज महिलाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित है जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट  योगदान के लिए डा.मोहिता त्रिपाठी और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली विनीता पाण्डेय व पल्लवी को सम्मानित किया गया। अवसर पर सक्षम पाण्डेय, नवनीत, मनोज पाण्डेय, करीमन राम, हरदीप यादव, राजदेव पाण्डेय, राजकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकान्त पाण्डेय एवं संचालन मुकेश जी ने की।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments