Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिकअप के धक्के से बालक घायल


सिकंदरपुर(बलिया) मनियर मार्ग के नई बस्ती चट्टी पर मंगलवार को सड़क पार करते समय पिकअप के धक्का से 11 वर्षीय बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अयूब अंसारी उम्र 11 वर्ष अपने नाना सैफुद्दीन अंसारी निवासी पुरुषोत्तम पट्टी के यहां आया था। उसी  दौरान लॉकडाउन लागू हो गया। जिसके चलते अयूब अपने  ननिहाल में ही फसा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह घर का कुछ सामान लाने के लिए पुरुषोत्तम पट्टी से नई बस्ती चट्टी पर गया था। जहां पर रोड पार करते समय सिकन्दरपुर की तरफ से मनियर जा रहे  पिकअप ने उसे धक्का मार दिया।जिससे वह सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा लोगों ने घायल अयूब को इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।इस दौरान सूचना पा कर मौके पर पहुंची मनियर थाने की  पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।


रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments