Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिहार के बक्सर में मिला कोरोना पाजिटिव, हड़कंप





पटना: बिहार के पटना स्थित आरएमआरआइ अस्पताल से कोरोना जांच की आई पहली रिपोर्ट में दो पॉजिटिव केस मिले हैं, जो बक्सर जिले के हैं। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री पश्चिम बंगाल के आसनसोल की है। बक्सर में अब तक का ये पहला मामला है।

 बिहार में काेराेना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो बक्‍सर तथा छह मुंगेर के शामिल हैं।

निजामुद्दीन के बाद अब बिहार के नालंदा जिले में में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम ने राज्य सरकार की परेशानियां बढ़ा दी है। दरअसल 14 और 15 मार्च को नालंदा जिले के शेखना मस्जिद में हुए एक जमात में तकरीबन 640 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। नालंदा डीएम द्वारा इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को भेजी गयी थी। इससे संबंधित जानकारी सूबे के सभी डीएम को भी दी गयी है।



डेस्क

No comments