Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

12 मई का राशिफल: इन राशि वालों को आज मिलेगी सफलता


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको काम और आराम दोनों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा इसलिए आप लापरवाही न करें। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको कुछ चिड़चिड़ापन महसूस होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार को ठीक रखना होगा। ऊंचे स्वर में किसी से भी बात न करें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर के काम मन लगाकर करें, ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा होने की संभावना है। धीरे धीरे ही सही लेकिन आपके कारोबार में गति आएगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विपरीत परिस्थितियों से घबराने की जगह यदि आप इनका सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए इससे बचें। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज खराब न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम निपटाने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव कुछ बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप शांति से काम लेंगे तो बिगड़ी बात बन सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जो आने वाले समय में आपकी तरक्की के रास्ते खोल सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का भरोसा और दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। वर्तमान स्थिति को देखते हए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वैसे तो आप घर पर ही रहेंगे लेकिन आज काम के सिलसिले में आपको यदि बाहर जाना पड़े तो सावधानी बरतें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप नौकरी करते हैं और आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपका वो काम सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों की खूब तारीफें भी मिलेंगी। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज अतिरिक्त धन कमाने का भी मौका आपको मिल सकता है। आज घर मे उत्सव सा माहौल रहेगा। आप परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। साथ ही अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आप भरपूर मजा लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 2 बजे तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखना होगा। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से आपको बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। अटके हुए व्यवसायिक मामले गहरे हो सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाए। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खाने पीने का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपनी टीम के साथ मिलकर आप काम करेंगे और इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तत्परता दिखाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। छोटी मोटी दिक्कत आ सकती है लेकिन अंत मे आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों की चिंता आज दूर हो सकती है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई टेंशन चल रही है तो आज माहौल कुछ बदला हुआ रहेगा। परिजनों के बीच आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दिन शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ अच्छे पलों का जमकर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको समय प्रबंधन का खास ध्यान रखना होगा। एक वक्त पर एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। आप धीरे धीरे ही सही लेकिन अपने काम पूरे कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़ दें और अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपको अपनी तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छा फायदा मिल सकता है। खाद्य-पदार्थ का व्यापार करने वालों का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। गुरुजनों की मदद से पढ़ाई में आ रही बाधा आज दूर होगी। आर्थिक तौर पर कुछ सुधार संभव है। आपके प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको एक अनजाना डर सताएगा। मौजूदा स्थिति के कारण नौकरी को लेकर भय रहेगा। आप अपने विचार सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। ईश्वर का ध्यान करें, आपका तनाव जरूर कम होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके कड़वे शब्द रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी पर ज्यादा गुस्सा करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत कमजोर रहेगी। इसका कारण आपका बढ़ता तनाव है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज मन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आप नकारात्मकता का अनुभव करेंगे लेकिन अपनों के सहयोग और प्यार मिलने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतना चाहते हैं तो आपको अपने काम के प्रति समर्पित रहने की जरूरत है। सभी के साथ मिलजुलकर काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। हाल में हुई किसी नुकसान की भरपाई करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। आज पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे अन्यथा नुकसान संभव है। उधार लेने और देने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज जो भी कार्य सौंपा जाए उसे पूरी मेहनत से करने की कोशिश करें ज्यादा आनाकानी न करें। आपके लिए मुश्किल हो सकती है। व्यापारियों को कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। नया काम करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन मिलेगा। माता पिता के साथ आज आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए अच्छे खान पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत मिल रहा है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इस बदलाव का परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बस अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। आज कामकाज में भी आपका पूरा मन लगेगा और समय पर आपके काम पूरे होंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी दिक्क्तों के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप अपने पैसों का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में इससे बड़ा फायदा आपको मिल सके। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें ताकि आपको पर्याप्त आराम मिल सके।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:20 तक







डेस्क


No comments