Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छत से गिरकर युवक घायल


चितबड़ागांव (बलिया)। नगर पंचायत के मुख्य बाजार में शनिवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के समीप एक मकान के छत की सीढ़ी से नीचे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सदर अस्पताल बलिया भेज दिया।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 1 राजेंद्र नगर निवासी स्व0  पशुपति गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा गुप्ता प्रति रोज की तरह छत पर सो रहा था। शनिवार की सुबह सोकर उठा और छत से उतरते समय असंतुलित होकर छत की सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।



रिपोर्ट : अतुल कुमार तिवारी

No comments