Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अस्पताल में अबला को अकेली देख टूट पड़े तीन दरिंदे



छपरा। बिहार के छपरा जिले के मढौरा थाना क्षेत्र स्थित गांव के पास निजी हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने रेप करने की कोशिश की। हालांकि वो तीनों अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने रेप की कोशिश करने वाले अस्पताल के तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीते गुरुवार की रात को महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह महिला के साथ अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने दुष्कर्म की कोशिश की।

मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद लोग शांत हुए। फिलहाल मढौरा थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता महिला के देवर ने बताया कि भाभी को बीती रात इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार की सुबह वह भाभी को अस्पताल में छोड़कर वह चाय लाने बाजार चला गया, जिसके बाद अकेली महिला को देख अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। लेकिन बीमार महिला ने हिम्मत नहीं हारी और तीनों दरिंदो को जमकर विरोध किया। इस दौरान महिला के शरीर पर दरिंदों ने दांत से काट लिया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान अनु पांडे, गुड्डू कुमार और रानू कुमार के रूप में हुई है, मढ़ौरा के डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि रोहतास जिले में क्वारंटाइन सेंटर से भागे दो युवकों ने गांव की ही लड़की के साथ गैंगरेप किया फिर घटना की वीडियो भी बना लिया। पीड़िता शौच करने के लिए खेत में गई हुई थी।


डेस्क

No comments