Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोरोना योद्धा अभिकर्ताओ का सम्मान



सुखपुरा(बलिया) : कोरोना योद्धा कर्मयोगी समाचार पत्र अभिकर्ताओं को बुधवार को यहां हरींद्रनाथ उपाध्याय के आवास पर सम्मानित किया गया।गांव के प्रबुद्ध लोगों ने उनपर पुष्प बरसाये।सम्मान में उन्हें अंगवस्त्रम,5 किलो चावल,5 किलो गेहूं,2 किलो प्याज,3 किलो आलू,साबुन,सेनेटाइजर,हैंडवास प्रदान किया गया।प्रभुनाथ राम,सुनील ओझा,राजेश कुमार,अमरनाथ,संतोष यादव कुल पांच कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी पं.जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों को सम्मानित कर हमे गर्व का एहसास हो रहा है। इस विषम परिस्थिति में उनका सेवा भाव तथा जज्बा निश्चित रूप से सराहनीय है।उन्हें सम्मानित कर हम सब स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।रवींद्र नाथ उपाध्याय,पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह,शिक्षक अशरफ अली,अतुल लाल,मनोज सिंह,शंभूनाथ सिंह,मिथिलेश सिंह,रामजी सिंह आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह 

No comments