Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नहीं प्रशासन का भय, बेखौफ जला रहे पराली


        
चिलकहर(बलिया): जब प्रशानिक अमला वैश्विक बीमारी कोरोना की रोकथाम में लगा हुआ है तो कतिपय किसान                         बेखौफ होकर जला रहे खेतों में डंठल जलाया जा रहा है। नगरा  गड़वार मार्ग, चोगडा चिलकहर मार्ग हो या इंदरपुर गढमलपुर बसनवार नहर मार्ग हो हर तरफ अंधेरा होते ही खेतों में डंठल जलाया जा रहा है। 

खेतों से आ रहा धुआं व आग की लपटें देख गांवों में रहने वाले लोगों को कुछ क्षण के लिये डरा देती है पर बस्ती से बाहर निकलने पर खेतो मे डंठल जलता देख लोगों को शकून मिलता है। डंठल जलाये जाने से जिनके भूसा नहीं बना है, परेशानी बढ़ गयी है तो पर्यावरण प्रदूषण भी बढता जा रहा है।        
        
इस संबध में उपजिलाधिकारी रसड़ा मोतीलाल यादव ने कहा कि शिकायतें मिल रही है डंठल जलाये जाने पर कार्यवाही होगीं।साथ ही जिनके डंठल खेतो मे जलाये जा रहे है उनकी सूची तैयार करायी जायेगी।                       
  रिपोर्ट एसके पान्डेय

No comments