Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 जून का राशिफल: आज इस राशि के लोगों के आर्थिक प्रयास होंगे सफल



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आप ऐसे लोगों की मदद ले सकते हैं जिन पर आप काफी भरोसा करते हैं। हालांकि आपको इस बात की सलाह दी जाती है कि आप ज्यादा चिंता न करें। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आती रहती है। आप हिम्मत और धैर्य से काम लें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सारी परेशानियों को भूलकर इस समय आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। आप अपने आर्थिक प्रयास जारी रखें, साथ ही जीवन का भरपूर आनंद उठाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज सोचे हए सभी काम पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको बहुत ही कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। शाम को आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। किसी करीबी दोस्त से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। यदि कामकाज के मोर्चे पर कोई समस्या चल रही है तो आज आप उसे नए तरीके से सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहने के कारण आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं, आपकी मेहनत देखकर उच्च अधिकारी भी काफी प्रभावित होंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मन में कई अनावश्यक विचार आ सकते हैं। आज आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट रहेगी। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने व्यवहार को ठीक रखें। नौकरीपेशा जातकों को अपना काम ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अपने वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से बहसबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आप पर कार्यभार कुछ ज्यादा ही रहेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने कार्यों की प्लानिंग पहले ही कर लें ताकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतें। यदि पैसों को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप कोशिश करना छोड़ दें। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस तरह के मामलों में आप गुस्से से नहीं, शांति से काम लें। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। दफ्तर में अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ सहकर्मी आपको शर्मिंदा करने के लिए आपका मजाक बना सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें समझदारी से जवाब देना चाहिए। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके पार्टनर की मदद से कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। बेहतर होगा कि आप दोनों अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें ताकि भविष्य में ऐसे फायदे आपको मिलते रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर करके आपका तनाव कम होगा। आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें और अपने सभी फैसले सोच समझकर लें ताकि जल्द से जल्द आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सके। यदि पैसों को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार दिन गुजारेंगे। सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या दिखाई नहीं दे रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लंबे समय से मन में दबी हुई आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आप नौकरी करते हैं तो केवल वरिष्ठ ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित होंगे। इतना ही नहीं, आज आपको कुछ अच्छा और नया सीखने को भी मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज छोटा-मोटा निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई व्यवसायिक योजना को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आप अपने प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज बच्चों को लेकर आप कुछ तनाव में रहेंगे। अगर वे आपकी उम्मीदों पर खरा नही उतर रहे हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से पेश आएं। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव सामान्य रहेगा लेकिन वे काफी व्यस्त रहेंगे जिस कारण आपके साथ वे ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। दफ्तर में नई जिम्मेदारियां आ जाने से आप पर कुछ ज्यादा दबाव रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। कुछ दिलचस्प करने के लिए दिन अच्छा है। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी समझदारी से आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। हालांकि वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक जाएगा। आज अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आज आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वाद विववाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से बात करते समय विवादी मुद्दे न उठाएं, इससे आप दोनों के बीच बहस हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। काम में आपका मन लगेगा और आप पूरी मेहनत से अपना काम पूरा करेंगे। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आपकी थकान बढ़ने की संभावना है। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 3 बजे तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज किसी मित्र के साथ कुछ मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप गुस्से में आकर ऐसा कुछ न कहें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपनी आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलें। अगर बात आपके काम की करें तो आज दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आपके बॉस का रवैया आज कुछ कड़क रह सकता है। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। सेहतमंद रहने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे




डेस्क


No comments