Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

22 जून का राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज शुभ





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और मानसिक रूप से भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपका हर काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें विशेष रूप से इस समय उधार लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ आज तोलमोल कर ही बातें करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह खर्च करते रहेंगे तो आने वाले समय में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें ताकि किसी भी तरह की मुसीबत से निपटने में आप सक्षम रहें। घर का वातावरण आज कुछ बदला हुआ रहेगा। यदि कुछ दिनों से घर में तनाव चल रहा था तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि अपने बर्ताव में नरमी लाएं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। इस समय जोखिम उठाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार की आने की सूचना मिल सकती है। उनके स्वागत के लिए आप अपने परिवार के साथ खास तैयारियों में जुटे रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। हालांकि इस समय उन्हें तनाव से दूर रखने में ही आपकी भलाई है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको लाभ ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारियों में आज आप घिरे रहेंगे। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम करेंगे जिसका अच्छा प्रभाव वरिष्ठ अधिकारियों पर पड़ेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और इसका फायदा आज आपको मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आपको कुछ नए तरीके सोचने होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज परिजनों के लिए आप तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की कमी के कारण आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि कैसे मामले से निपटा जाए। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप समझदारी से काम लें क्योंकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। अच्छा यही होगा कि आप कोई भी वित्तीय फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरीपेशा जातकों को पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है। अगर आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से मुश्किल समय में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। दूसरों के विचारों से प्रभावित न हों, इस समय आपको अपने अंदर की आवाज सुननी चाहिए।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे। जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको खुद को शांत रखना होगा अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से आप बचें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की बात करें तो एक बेहतर कल के लिए आपको अपने आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका ध्यान आपके काम से भटक सकता है। हालांकि इस समय काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप बेकार की चीजों में अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप मार्केटिंग के कार्य से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आज आपका बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। माता पिता से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा जिससे आप काफी उदास रहेंगे। अपनों के साथ रिश्ते में प्यार बनाकर रखने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। यदि पेट से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज पैसों से जुड़ा अटका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। हालांकि आज आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है जिससे माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप तनावमुक्त रहेंगे और आपका मूड काफी बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज न चाहते हुए भी आप किसी विवाद में घिर सकते हैं। यदि आपने सूझ बूझ से काम नहीं लिया तो आप कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। अच्छा यही होगा कि आज आप दूसरों के मामले में पड़ने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। आपके बॉस का पारा काफी चढ़ा हुआ रहेगा इसलिए काम के प्रति लापरवाही करने से बचें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। अटका हुआ कोई व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है और फैसला आपके पक्ष में आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप इसी तरह सेहत के प्रति लापरवाही करते रहेंगे तो छोटी सी बीमारी उग्र रूप ले सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। माता की ओर से कुछ लाभ संभव है। आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़ों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आप व्यापार करते हैं तो यह समय अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने का है। बेहतर होगा कि आप जमकर मेहनत करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। आप विचलित न हों और अपना सारा ध्यान काम पर लगाएं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपको अपने घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। अच्छा यही होगा कि आप अपनी निजी जीवन की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में आज हल्का-फुल्का दर्द महसूस होगा। यदि आप इस तरह की परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आपका खुशनुमा मूड स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आज काफी तारीफें मिलेंगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इतना ही नहीं, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक




डेस्क


No comments