Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

24 जून का राशिफल:जाने आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी क्षमताओं के बल पर आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। इससे आपके कारोबार को मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी जिस काम को करने की लंबे समय से इच्छा थी आज उसे करने का मौका आपको मिल सकता है। आप काफी उत्साहित और जोश से भरे रहेंगे। पैसों की बात करें तो अचानक खर्चे बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। अच्छा यही होगा कि आप पैसों के मामले में संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। अगर आप समझदारी का परिचय देंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज घर का माहौल ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा और आपको शांति की कमी महसूस होगी। आप अपने निजी मामलों में बाहर वालों को ज्यादा दखलअंदाजी न करने दें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा आज आपको कुछ नया करने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आज नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको जहां एक ओर धन कमाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में पैसों को लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जल्दबाजी में कहीं आप कोई बड़ी गलती न कर बैठें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आएगा। अगर आप रियल स्टेट का कारोबार करते हैं तो आज आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छे और शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

हद से ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। साथ ही बढ़ते हुए तनाव का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से आप जिस तरह से लगातार मेहनत कर रहे हैं उसे देख वरिष्ठ अधिकारी आज आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। आपकी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता के विचारों को महत्व देना होगा। बेवजह की बातों को लेकर जिद्द करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें ताकि आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्य को स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आज आपके हाथ निराशा ही लगेगी। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन करना चाहिए, नहीं तो आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आज आप परिजनों के साथ खूब सारी मौज मस्ती करने वाले हैं। भाइयों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। आज अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक रूप से किसी गरीब की मदद करने की कोशिश करें, आने वाले दिनों में इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रह सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर के कार्यों को बहुत ही ध्यानपूर्वक करें अन्यथा आप से हुई गलती के कारण आपके मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है और आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपने आर्थिक फैसले आज सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा वित्तीय नुकसान हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की भावनाओं को गंभीरता से लें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। शाम को अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। यदि आंखों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काम का बोझ अधिक रहेगा और आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। वैसे भी इस समय आपको मेहनत पर ही ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप ईमानदारी से काम करते हैं तो जल्द ही इसका सुखद परिणाम आपको मिलेगा। लकड़ी, तेल या खाने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। निजी जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि परिजनों की शिकायतें दूर करने के लिए आपको उन्हें अधिक समय देना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप सर्दी जुकाम से परेशान रह सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी करने वाले जातकों को आज किसी से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के फैसलों का समर्थन करें। यदि आप इसी तरह उनका विरोध करते रहेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों को लेकर आज आप कुछ उपयोगी योजनाएं बना सकते हैं ताकि आप वित्तीय संकट से बचे रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आज आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप शांत रहकर उन्हें अपनी बात समझाने की कोशिश करें। बहसबाजी न करें और अपने शब्दों का अधिक ध्यान रखें। आपको अपने परिवार की आवश्यकताओं को सुनने और समझने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का दबाव आज कम रहने से आप बड़े आराम से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपकी योग्यता को परखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर और ध्यान से अपना काम करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज कुछ अनुभवी लोगों की मदद आपको मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यदि आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से उचित सलाह लेनी चाहिए अन्यथा छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थकान महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो आज उन्हें अपने पैसों के लिए एक बार रिमाइंड जरूर कराएं। आज सोचे हुए कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा और आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। वहीं दूसरी ओर आज माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पड़ोसियों के साथ वाद विवाद या बहसबाजी से बचें। इस तरह के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आज आपको आर्थिक रूप से किसी की मदद करने का मौका मिले तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। आपकी यह सहायता किसी को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि आज जो भी काम करें उसे क्रॉस चेक जरूर करें। अगर आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं। किराने का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक





डेस्क

No comments