Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

25 जून का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज सफलता


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। आपको समझना होगा कि वे आपसे क्या अपेक्षा रखते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक आज जमकर मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत को सराहा भी जाएगा और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपको काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। इस समय आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। छोटे मोटे खर्चे संभव हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि लगातार काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो आज आपको मन लगाकर अपने सभी काम करने होंगे क्योंकि आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप खाद्य सामग्री अथवा अनाज का व्यवसाय करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको काफी भागदौड़ काफी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका अच्छा फायदा आज आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बात जब अपनों की आती है तो अहंकार का त्याग कर देने में ही भलाई होती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आप शादीशुदा हैं तो अपनी किसी भी बात को मानने के लिए जीवनसाथी पर अधिक दबाव न डालें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। ध्यान रहे इस फैसले पर आपकी सफलता और असफलता निर्भर करती है इसलिए जो भी निर्णय लें बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको काफी राहत महसूस होगी। आपके प्रिय के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ा खर्चा करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान अधिक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपका मूड काफी बढ़िया रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आपके बिगड़े हुए काम बनने के आसार हैं। पेशे से चिकित्सक जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में बड़ा उछाल आ सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आपका काम सेल्स से जुड़ा है तो आज आसानी से आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज सभी चीजों को ठीक से मैनेज करके चलें अन्यथा तय समय पर आपके कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी जुबान पर काबू रखें नहीं तो आपके बिगड़े हुए बोल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। लंबे समय से घर में चल रहे किसी विवाद को आज आप सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको एलर्जी की समस्या है तो आज किसी भी दवाई का सेवन बहुत ही सोच समझ कर करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ रही हैं तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। इस समय पढ़ाई के प्रति लापरवाही आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों का तनाव आज कुछ बढ़ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाकर चलने की कोशिश करें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश आज कुछ रंग ला सकती है। आपके अपने प्रिय के व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप नौकरी करते हैं तो कार्यभार अधिक रहेगा और आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। आज कोई भी काम अधूरा न छोड़े। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कारोबार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज आपके रास्ते में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अच्छा होगा कि आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:20 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। पढ़ाई में आपका ध्यान कम लगेगा और आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए सबसे पहले आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। बेवजह की बातों से दूर रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे, बेहतर होगा आप लापरवाही न करें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको प्रमोशन मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी नए काम के लिए बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बेवजह की बातों से दूर रहें। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय किसी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी होने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। इस तरह रोज-रोज के झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट में जलन या कब्ज की शिकायत हो सकती है। ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा और आप अपनी खट्टी मीठी पुरानी यादों को एक बार फिर तरोताजा करेंगे। यदि आपकी संतान अभी छोटी है तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने उच्च अधिकारियों की सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज ज्यादा सामान उधार देने से बचें अन्यथा नुकसान संभव है। यदि आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आज आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक




डेस्क

No comments