Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने किस नगर पंचायत में प्रवासी मजदूरों में वितरित हुआ राशन



बांसडीह, बलिया: आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 1 में शिवरात्री पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रवासी मजदूरों को156 राशन किट वितरित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंजू यादव ने नगर पंचायत बांसडीह की अध्यक्ष रेनु सिंह व अधिशासी अधिकारी सीमा राय  ने समस्त प्रवासी मजदूरों को को 156 राशन किट वितरित किया।
नायब तहसीलदार अंजू यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी प्रवासी मजदूरों को राशन किट मुहैया कराया जा रहा हैं।किसी को भी भूखे नही रहने दिया जाएगा।और उन मजदूरों को कार्य भी करने को दिया जाएगा।मनरेगा के माध्यम से,राजमिस्त्री,आदि कार्यो को कराया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष रेनु सिंह ने कहा कि आप सभी प्रवासी श्रमिक हमारे अपने नगर के है और आपके लिये नगर पंचायत हर समय उपलब्ध रहेगी।
अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कहा कि किसी ब्यकि्त से कोई भेदभाव नही होगा। जो लोग आए हैं बाहर से प्रवासी मजदूर अपने नगर के है उनके साथ कोई भी भेदभाव नही किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह,उपाध्यक्ष झमन सिंह ,महामंत्री अरविंद गुप्ता, ईश्वर चंद्र मनोज संजीव पटेल अशोक गुप्ता प्रवीण सिंह ,लुकमान ,विद्यावती देवी,विद्यावती देवी,धर्मेंद्र तिवारी,लेखपाल तारकेश्वर सिंह,पहाड़ी सिंह,सुरेश मिश्र,चंचल मिश्र,जेपी आदि रहे।
रिपोर्ट रविशंकर पाण्डेय




No comments