Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहाँ हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री का हुआ स्वागत



रेवती (बलिया) : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य कौशल सिंह के गायघाट आवास पर हरियाणा सरकार के श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) हरियाणा सरकार अमरेन्द्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया| इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भारत एक सशक्त योद्धा की तरह लड़ा और बहुत हद तक विजय भी हासिल किया| 

प्रदेश में योगी सरकार आम जनता के साथ जुड़ी रही तथा राशन, रोजगार व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चलाया ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े |साथ ही उन्होंने कहा कि बांसडीह विधान सभा मेरा गृह विधान सभा है | राजनीति मैंने यहां से युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष से ही शुरू किया था और यदि मैं यहां की जनता के लिए कुछ कर सकूं तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी|

जिला महामंत्री भाजयुमो अर्जुन सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, रंजन सिंह,रोहित सिंह, धन्नजय सिंह, अभिजीत तिवारी, अनिल सिंह,झाबर पाण्डेय ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहें|


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments