Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 जुलाई का राशिफल: आज का दिन इन तीन राशियों पर पड़ सकता हैं भारी





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में कई तरह के नवीन विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के कार्यों में कुछ कठिनाई आ सकती है लेकिन आप अपनी कड़ी मेहनत से सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो कुछ रुकावटों के बाद आज आपको सुखद परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज अचानक कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन आनंद में गुजरेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे मन लगाकर पूरा करने का प्रयास करें, निश्चित रूप से इसका प्रभाव आपके अधिकारियों पर पड़ेगा और जल्द ही इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आर्थिक लेन देन करते समय अधिक सतर्क रहें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अद्भुत रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर आपको बहुत खुशी मिलेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको सर्दी जुकाम या तेज बुखार हो सकता है। ऐसे में आपको अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कई प्रयासों के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको अपने मजबूत और कमजोर पक्षों पर एक बार गौर करने की जरूरत है। यदि आप खुद के मूल्यांकन पर ध्यान देंगे तो आप जीवन में और बेहतर कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है आज आपका ध्यान ज्यादा इधर-उधर भटक सकता है। ऐसे में आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। आज आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:05 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका कोई कार्य बनते बनते बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी। हालांकि आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब अस्थाई है। जल्द ही आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि मन में नौकरी बदलने का विचार आ रहा है तो आज आपको कोई बढ़िया विकल्प मिल सकता है। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप अपना व्यापार बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने बड़ों, मित्रों या गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। इस समय आपको अपनी समय सारणी बना कर पढ़ाई करनी चाहिए। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता आज किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर के द्वारा दी हुई सलाह पर अमल करना चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। यदि किसी कारणवश आपका महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज के दिन उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपसे गलतियां हो सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर में आज टेंशन का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आज आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा लंबा चौड़ा मेडिकल बिल आपका बजट भी असंतुलित कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। हो सकता है आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी आप से मिस हो जाए और आपको कई सारी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का गुस्सा भी झेलना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और कारोबार आगे बढ़ाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका धन कुछ नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का रवैया कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी बात पर आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी जिससे आप अपने हर कार्य में पूर्ण रूप से सफल रहेंगे। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपका टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा। व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपको नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक घर से निकलने से बचें। आपको इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में ऐसे लोगों से बचकर रहें जिन्हें इधर उधर की बातें करने की आदत हो। बेकार की बातों में उलझकर आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको काफी निराशा होगी। हाथ में आयी हुई डील कैंसिल हो सकती है। इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 6:05 से दोपहर 12 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका संघर्ष आज खत्म होने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो आज आपको वहां से अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप कीटनाशक संबंधित व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। आज का दिन परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हालांकि शाम तक आप उन्हें मनाने में सफल रहेंगे इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मन में किसी बात को लेकर भय है तो आज सारी चिंताओं को भूलकर अपने इस दिन का आनंद उठाने की कोशिश करें। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वहीं दूसरी तरफ आयात निर्यात का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। घरेलू कलह खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे रिश्तो में एक बार फिर प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें। आपका रूखा बर्ताव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज विपरीत परिस्थितियों में भी आप पूरी हिम्मत से काम लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। व्यापारियों की योजनाओं में रुकावट आने की संभावना है जिससे आपके कई कार्य आज बीच में ही अटक सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी इसलिए सोच समझकर ही खर्च करने में आपकी भलाई है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक





डेस्क


No comments