Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अनोखे अंदाज में बलिया में मनेगी कथा सम्राट की जयंती



मनियर,बलिया ।कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 140 वीं जयन्ती (31 जुलाई 1980 - 08 अक्टूबर 1936 लमही, वाराणसी ) के अवसर पर साहित्य सदन पुस् नतकालय/वाचनालय मनियर, बलिया के द्वारा "वर्तमान समय और प्रेमचन्द" विषयक ऑनलाइन विचार गोष्ठी/वेबिनार का आयोजन दिनांक 31 जुलाई 2020 को अपराहन 1:00 बजे से गूगल मीट लिंक https://meet.google.com/dnv-cwjj-kkm पर किया जा रहा है।

 विचार गोष्ठी में डॉक्टर जैनेन्द्र पाण्डेय एवं डॉक्टर अखिलेश राय प्रवक्ता टाउन डिग्री कॉलेज बलिया मुख्य वक्ता के रूप में उक्त विषय पर  अपना विचार व्यक्त करेंगे। आप सभी साहित्य प्रेमियों से सादर अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उक्त गूगल मीट लिंक द्वारा ऑनलाइन विचार गोष्ठी/वेबिनार में सम्मिलित होकर कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान  करें।

ऑनलाइन विचार गोष्ठी/वेबिनार की गूगल मीट लिंक : 
https://meet.google.com/dnv-cwjj-kkm है। 
उक्त जानकारी साहित्य सदन पुस्तकालय/वाचनालय
मनियर बलिया के सचिव जगदीश जी तथा  गोपाल जी एवं आशुतोष तोमर ने दिया।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments