Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने किसने कहा,ओवरब्रिज एवं हॉस्पिटल रोड तत्काल दुरुस्त हो



- *राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने लोनिवि के अधिकारियों संग किया निरीक्षण*

- *कहा, अस्पताल का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री ने किया था सवाल*

बलिया: संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को शहर के ओवरब्रिज व जिला अस्पताल जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ओवरब्रिज का शीघ्र मरम्मत एवं रेलिंग की रँगाई पुताई का कार्य कराएं। साथ ही जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग को भी तत्काल मरम्मत कराएं। कहा कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है, लिहाजा इसको गम्भीरता से लेकर दुरुस्त कराएं।

राज्यमंत्री श्री शुक्ल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अस्पताल का औचक निरीक्षण करने इसी रास्ते से गए थे तो उन्होंने इस ओवरब्रिज के बारे में जानकारी ली थी। ब्रिज पर एकाध जगह जर्जर सड़क तथा जोड़ पर ठोकर की तरह हो जाने पर उन्होंने सवाल किया था। बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि इसको भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ठीक करा दिया जाए।

इसी निर्देश के क्रम में, मंत्री श्री शुक्ल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज एवं जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहर का यह एकमात्र ब्रिज है और इस पर बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा, इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। पूरे ओवरब्रिज पर पैदल भ्रमण कर हर एक खराबी को उन्होंने देखा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एके मणि, अधिशाषी अभियंता एसके सिंह, सहायक अभियंता आशीष शुक्ला, अवर अभियंता कमलेश गुप्ता व आशुतोष शुक्ल साथ थे। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने लोनिवि के अधिकारियों संग किया निरीक्षण*

- *कहा, अस्पताल का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री ने किया था सवाल*

बलिया: संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार को शहर के ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि ओवर ब्रिज पर जहां कहीं भी सड़क थोड़ी बहुत गड़बड़ है उसको एकदम ठीक करा दें। कहा कि इस सड़क को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है, लिहाजा इसको गम्भीरता से लेकर दुरुस्त कराएं।

राज्यमंत्री श्री शुक्ला के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अस्पताल का औचक निरीक्षण करने इसी रास्ते से गए थे तो उन्होंने इस ओवर ब्रिज के बारे में जानकारी ली थी। ब्रिज पर एकाध जगह जर्जर सड़क तथा जोड़ पर ठोकर की तरह हो जाने पर उन्होंने सवाल किया था। बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि इसको भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ठीक करा दिया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में ही मंत्री श्री शुक्ला लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहर का यह एकमात्र ब्रिज है और इस पर बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा, लिहाजा इसको जितना जल्द हो ठीक करा लिया जाए। पूरे ओवरब्रिज पर पैदल भ्रमण कर हर एक खराबी को उन्होंने देखा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एके मणि, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, सहायक अभियंता आशीष शुक्ला, अवर अभियंता कमलेश गुप्ता व आशुतोष शुक्ला, मनीष सिंह गुड्डन, डिंपल सिंह आदि साथ थे।
----
*एल-2 फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एल-2 फैसिलिटी सेंटर की सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश मिलते ही पूरा महकमा सक्रिय हो गया है। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को ट्रामा सेंटर में बने एल-2 टू फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। इससे पहले बुधवार को जिलाधिकारी ने भी निरीक्षण कर सारी सुविधाओं को देखा था। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री शुक्ल ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजनयुक्त बेड समेत सभी प्रकार के चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी व सीएमएस को निर्देश दिया कि समय-समय पर यहां आकर व्यवस्थाओं को देखते रहें। सफाई पर विशेष ध्यान होना चाहिए। चादर रोज की रोज बदली जानी चाहिए। चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार जो सुविधा मुहैया करा रही है उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के लिए जो आरटीपीसीआर लैब स्थापित होनी है उसकी कार्यवाही भी शीघ्र पूरी कर ली जाए।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments