Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कट्टा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार



मनियर,बलिया। मनियर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद  के मार्गदर्शन व थाना अध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय के निर्देश पर मनियर थाना क्षेत्र के गौरी शाहपुर तिराहा से बाइक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें दोनों के पास से दो अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर चालू हालत में बरामद किया। उनके पास से यूपी 60 एम 8206 हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

 पुलिस ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त सुशील कुमार यादव  उर्फ लोरिक 22 बर्ष पुत्र राजाराम यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया व लल्लू कुमार यादव पुत्र देवनाथ यादव उम्र 25 वर्ष ग्राम मधौली थाना सहतवार जनपद बलिया रहे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को धारा 207एमबी एक्ट में सीज किया  वहीं धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला कांस्टेबल अजीत सिंह कांस्टेबल विनय कुशवाहा कांस्टेबल पंकज सिंह एसओजी कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे कांस्टेबल अनिल पटेल मौजूद रहे ।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments