Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मणिमंजरी कांड : चालक गिरफ्तार, ईओ और नायाब तहसीलदार को पुलिस ने थमाया नोटिस




बलिया: मनियर नगर पंचायत की ईओ मणिमंजरी राय आत्महत्या मामले में आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने शनिवार को मंडी चौकी क्षेत्र से आरोपित ईओ के वाहन चालक चंदन कुमार वर्मा निवासी अमृतपाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई महत्वपूर्ण राज खुल जाएंगे, जिससे पुलिस ईओ खुदकुशी मामले की सच्चाई तक पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मंडी चौकी क्षेत्र के एक मकान में चालक चंदन के छिपे होने की सूचना मिली. सदर कोतवाल विपिन सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि चालक से कई राज निकलने की उम्मीद है। मृतका के भाई ने चालक पर भी संदेह जाहिर किया था। आरोप लगाया था कि यह अध्यक्ष का खास आदमी था। अध्यक्ष के मना करने पर अक्सर वह बहन की गाड़ी चलाने नहीं जाता था। बहन को किसी न किसी माध्यम से प्रताड़ित किया जाता रहा है।


*ईओ व नायब तहसीलदार से होगी पूछताछ*

 इस मामले में काल डिटेल निकलने के बाद अब नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिस की शक की सूई उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ भी जाने लगी है। जिसके तहत पुलिस ने नोटिस देकर ईओ व नायब तहसीलदार रजत सिंह को सदर कोतवाली में 11 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। 

लोगों में चर्चा रहा कि मणिमंजरी राय ने अंतिम फोन नायब तहसीलदार राजत सिंह को किया था। इसके बाद उन्होंने ईओ मृदुल कुमार सिंह व अन्य को इसकी सूचना देते हुए तत्काल उसके आवास पर पहुंच गए थे। तब तक वह अपने कमरे में दम तोड़ चुकी थीं। पुलिस को उम्मीद है कि मणिमंजरी राय के काल डिटेल निकालने के बाद कई नए तथ्य सामने आ जाएंगे। सदर कोतवाल के अनुसार काल डिटेल के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। इन दोनों अधिकारियों को 160 की नोटिस दी गई हैं। उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी, रविशंकर पांडेय


No comments