Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आखिरकार पकड़ा गया उत्पाती लंगूर


नगरा, बलिया। नगरा क्षेत्र के ढेंकवारी गांव में गत कई माह से आतंक मचा रखा उत्पाती लंगूर दो दिन की भारी मशक्कत के बाद सोमवार को पकड़ लिया गया है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वृजभान यादव की देखरेख में इस कार्य को गांव के कुछ युवकों ने अंजाम दिया। रविवार को भी लंगूर को पकडने की काफी कोशिश हुई थी किंतु लंगूर इधर उधर भागता रहा। इसके बावजूद युवकों ने हार नही मानी। दुसरे दिन सोमवार को भी प्रयास जारी रखा। दोपहर बाद युवकों को सफलता मिल गई। अब तक लंगूर ने दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर चालकों सहित ग्रामीणों को काट कर घायल किया था। जब भी ढेकवारी गांव से गुजर रहे ट्रेक्टरों की आवाज को लंगूर सुनता तुरंत आक्रमण कर देता था। जब तक चालक संभलने की कोशिश करता वह काट कर रफूचक्कर हो जाता था। लंगूर को पकडने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस से कई बार फरियाद किया था लेकिन नतीजा सिफर रहा। अंत में गांव के युवाओं ने लंगूर को पकडने के लिए कमर कसा। लंगूर को पकडने में गांव के युवा विशुनी, राजकिशोर, देवानंद व संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments