Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा के राज में बढ़ा आधी आबादी पर अत्याचार




मनियर,बलिया। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता की बुनियादी सवालों पर पूरी तरह से फेल है। चारों तरफ अपराध का बोलबाला है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। यह सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है।  तथा द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। उक्त बातें मनियर इंटर कॉलेज के मनोरंजन हाल में सोमवार की देर शाम  कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कही। 




आम जन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशन में एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जनपद के हर ब्लॉक स्तर पर खुली बैठक की जा रही है तथा ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों का पैनल बनाकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर  व बुथ स्तर पर भी समिति की बैठक की जाएगी। इसी उद्देश्य से मनियर ब्लॉक की बैठक इण्टर कालेज में  रखी गई थी.

 बैठक को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व सच्चिदानंद तिवारी मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से व्यास मुनि उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह, संजीव शुक्ला  बासुदेव पर्वत  अभिजीत पाठक अनिल पांडे सुरेंद्र राम सहित इत्यादि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय व संचालन जिला सचिव मदन यादव ने किया।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments