Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने संगठन विस्तार के लिए बुना ताना-बाना


गड़वार(बलिया): ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगला में संपन्न हुआ बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। बैठक में गड़वार, चिलकहर, हनुमानगंज ब्लॉक व फेफना विधानसभा के जनपदीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने संगठन के उद्देश्य नीति कार्यशैली आदि के बारे में बताते हुए कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का गठन ब्राम्हण समाज के पुनर् गौरव की स्थापना के लिए किया गया है.

संगठन का उद्देश्य एक संस्कारवान चरित्रवान एवं आदर्श ब्राह्मण समाज की संकल्पना है ब्राह्मण समाज में शिक्षा रोजगार संस्कार पैदा करना संगठन का प्रयास है,ब्राह्मण समाज में आपसी मनमुटाव को मिटा कर के एकता का प्रयास करना संघे शक्ति कलियुगे को चरितार्थ करना संगठन का उद्देश्य है 30 नवंबर 2019 से संगठन लगातार जनपद स्तर पर विप्र बंधुओं के समस्याओं में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने का काम कर रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 


 विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मिर्जापुर लालगंज राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुमंत पांडेय ने कहा कि इस तरह के बैठक अनवरत चलने चाहिए तथा गरीब ब्राह्मण बंधुओं के कन्या के विवाह में मदद होना चाहिए प्रधानाचार्य से सेवानिवृत्त पंडित श्रीनिवास उपाध्याय कहां की संगठन के विकास में ब्राह्मण समाज की एकता में जहां भी इसी तरह की जरूरत होगी हम लोग खड़े रहेंगे इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पंडित श्री नाथ उपाध्याय ने वैदिक काल से लेकर के वर्तमान समय तक ब्राह्मण की महानता का चित्रण किया कार्यक्रम के बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय ने संगठन के राष्ट्रीय स्तर के स्वरूप एवं पदाधिकारियों तथा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त जनपदीय लेखाकार रविंद्र नाथ पांडेय ने संगठन के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है.


बैठक को जिला संगठन मंत्री करुणेश पांडेय, जिला संयोजक संजय पांडेय, कन्हैया हरिपुरी, राघवेंद्र तिवारी ,सत्येंद्र तिवारी, राजेश मिश्र ,पिंटू पाठक, पूर्व प्रधान दामोदरपुर विपुल पांडेय, सरोज दुबे आदि लोगों ने संबोधित किया।

 संचालन जिला महामंत्री अरुण दुबे तथा आए हुए आगन्तुकों का आभार गड़वार ब्लॉक के संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक पिंटू उपाध्याय ने व्यक्त किया।बैठक में एसपीएन तिवारी, आईटी सेल सह प्रभारी राहुल देव पांडेय,मुकेश तिवारी, सुधीर तिवारी, अवनीश तिवारी, अभिषेक पांडेय, सतीश उपाध्याय, दुर्गेश त्रिपाठी, विमलेश तिवारी, मनीष दुबे, ब्रजेश दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।बैठक के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया।




रिपोर्ट पीयूष श्रीवास्तव

No comments