Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में विषधर के दंश से महिला की मौत




मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी निवासी मंजू देवी 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय योगेन्द्र सिंह की मौत किसी  विषैले जंतु के काटने से शनिवार को  हो गयी।  बताया जाता है कि मंजू देवी अपने किचन में खाना बनाने के लिए गई थी तब तक विषधर सर्प ने उन्हें डंस लिया। उसके बाद परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए बांसडीह रोड स्थित  सती माई के स्थान पर ले गए। वहां कोई फायदा नहीं मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


मंजू देवी मायके में मनियर नवरसा पर रह रही थी। उनकी शादी बिहार प्रांत के ग्राम नरीनपुर थाना आंदर जिला सीवान के योगेंद्र सिंह के साथ हुई थी।वह भी ससुराल में रह रहे थे। योगेंद्र सिंह का देहांत करीब 3 साल पूर्व हो चुकी है। उनके परिवार में मंजू सिंह की छोटी बहन बेबी सिंह एवं बेबी सिंह की पुत्री अमृता सिंह उर्फ छोटी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments