Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

4 पतियों के होते हुए दो रात के लिए बनी किसी और की दुल्हन, तीसरी रात हो गई विधवा



बांसवाड़ा/रतलाम। राजस्थान के बांसवाड़ा के महेन्द्र कलाल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी मौत की वजह महेंद्र की नई नवेली दुल्हन मीनाक्षी थी, जिसे अब बांसवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़ में आने के बाद पूछताछ में मिनाक्षी ने जो खुलासे किए उन्हें सुनकर पुलिस चौंक गई है। महेंद्र उसका पांचवां पति था, जिसके साथ यह महज दो दिन रही। तीसरे दिन तो पांचवें पति की विधवा बन गयी.

मध्य प्रदेश के रतलाम के एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि बायपॉस रोड मॉडल स्कूल के पास सैलाना पर 29 एक व्यक्ति का शव लटका मिला था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सदर थाना इलाके के गांव गलकिया निवासी मोतीलाल कलाल के 29 वर्षीय बेटे महेंद्र के रूप में हुई।


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया। महेंद्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 26 जुलाई को ही उसकी शादी मध्य प्रदेश की मिनाक्षी नाम की युवती से हुई थी। मिनाक्षी से उसकी मुलाकात मैरिज ब्यूरो के जरिए हुई थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दो दिन बाद मिनाक्षी को लेने के लिए आए।


वह उनके साथ गाड़ी में बैठकर चली। शक होने पर महेंद्र भी उनके साथ गाड़ी में बैठकर चल गया। रास्ते में महेंद्र को गड़बड़ी की आशंका हुई तो उसने विरोध जताया। तब आरोपियों ने बांसवाड़ा टोल नाका पार करने के बाद उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। फिर महेंद्र का शव रास्ते में एक पेड़ से लटका मिला।


दरअसल, पूरा मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। मिनाक्षी लुटेरी दुल्हन थी। वह राजस्थान में तीन, गुजरात व नीमच मध्य प्रदेश में एक-एक शादियां पहले भी कर चुकी थी। अब वह अपने गिरोह के साथ मिलकर शादी के नाम धोखा देने का काम करती थी। प्रत्येक शादी के लिए उसके गिरोह के लोग मोटी रकम वसूलते थे, जिसमें मिनाक्षी को सिर्फ दस हजार रुपए दिए जाते थे। मतलब ​महज दस हजार रुपए के लिए उसने महेंद्र के पांचवीं शादी रचाई थी और दो दिन बाद महेंद्र की मौत के कारण विधवा बन गई।


लुटेरी दुल्हन मिनाक्षी मूलरूप से मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली थी। इसके पिता बिजल कंपनी में सहायक लाइनमैन के पद से इसी साल रिटायर हुए हैं। आठ साल पहले मिनाक्षी की शादी हुई थी। एक बेटा होने के बाद वह पति से अलग रहने लगी थी। फिर शादी के नाम ठगने वाले गिरोह के सम्पर्क में आकर पांच शादियां की। फिलहाल पुलिस ने उसे इंदौर के पास बरोली से पकड़ा है।




डेस्क


No comments