Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पद्मश्री मेजर जनरल शारदा नन्द सिंह के पुण्य स्मृति में विद्यालय भवन का किया गया लोकापर्ण





रतसर(बलिया): पद्मश्री मेजर जनरल शारदा नंद सिंह के पुण्य स्मृति में पूर्व माध्यमिक( संविलयन) विद्यालय का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान रतसड़ कलां स्मृति सिंह द्वारा शनिवार को किया गया। 






इस अवसर पर उन्होने कहा कि आने वाले समय में जो भी विकास से जुड़ा निर्माण कार्य होगा उन सभी कार्यों का लोकार्पण क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से होगा। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुक्ता नन्द सिंह, प्रधानाध्यापक फागू लाल पाण्डेय, लोकेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, विजय मोदन  वाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments