Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने जिलाधिकारी को जन समस्याओं पर दिया पत्रक



दुबहर,बलिया :-नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व बेलहरी  के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी बबलू ने बसंतपुर में गंभीर कोरोना मरीजो  के लिए निर्मित, L2 सेंटर को तत्काल चालू कराने के लिए जिलाधिकारी महोदय को कलेक्ट्रेट में एक पत्रक सौंपा।
  मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जुलाई माह में मुख्यमंत्री ने बलिया आगमन पर तत्काल बसंतपुर में L2 सेंटर को चालू कराने के आदेश अधिकारियों को दिया लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी L2 सेंटर चालू नहीं हो सका।  इस बात से यह पुष्टि होती है कि मुख्यमंत्री जी प्रत्येक मोर्चे पर पूर्णतया विफल है। जब अधिकारी ही इनकी बात नहीं मान रहे हैं तो आम लोगों का क्या होगा। जनपद में कई करोड़ की जीवन रक्षक मशीनें धूल फांक रही है लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधि इस संवेदनशील मामले पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, यह बात समझ से परे है।
बतलाया कि जनपद में प्रत्येक दिन कम से कम दो लोगों की मौत कोरोना से हो रही है।
अगर बलिया मे L2 सेंटर चालू हो गया होता तो कई मरीजों की जान बच सकती थी।
गंभीर मरीजों को आजमगढ़ रेफर कर दिया जाता है जहां पर मरीजों के परिजनों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
 भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शासन और प्रशासन के लाचार व लापरवाह रवैया से ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि बलिया में L2 सेंटर कोरोनावायरस की वैक्सीन आ जाने  के बाद ही चालू हो पाएगा।
कहा कि अगर 10 अक्टूबर तक L2 सेंटर को तत्काल चालू नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रतिदिन सांकेतिक धरना दिया जाएगा।  इसके बाद भी अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो भूख हड़ताल के साथ - साथ एक बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से आदर्श मिश्रा झब्बू ,धनंजय सिंह बिसेन ,लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ,भगवान यादव ,अंकित सिंह, छोटू उपाध्याय ,प्रिंसु पांडे, अंकित ओझा, शैलेश ठाकुर,  मुकेश यादव ,विशाल पाठक,अभिषेक सिंह  ,आनंद पांडे , राजा विक्रम सिंह  आदि लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट:-नितेश पाठक।

No comments