Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहाँ नाले के तेज बहाव में बहा किशोरी, नहीं मिला कोई सुराग

 घटनास्थल पर जुटी भीड़

नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गॉव के बगल से बह रहे नाले के तेज धारा में एक किशोरी के लापता हो जाने से परिजनों सहित गांव में हड़कम्प मचा गया। किशोरी के नाले के बहाव में लापता होने की खबर जैसे गांव वालों को मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गयी।पुलिस को सूचना देकर तैरने वाले लोग नाले के पानी में उतर कर तलाश में जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस भी किशोरी कापता लगाने में जुट गयी मगर देर शाम तक कहीं पता नहीं चल पाया था।

रविवार को दिन में खनवर के इंग्लिशिया मौजा निवासी मैनेजर चौहान की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा व पडोस की हम उम्र स्व प्रेमचन्द चौहान की पुत्री किरन उर्फ अन्नू नाले के तरफ घूमने गयी थी। बच्चों का नहाना देखकर दोनों ही पानी उछल खुद करने लगी।इसी बीच गुंजा नाले के तेज बहाव चपेट में आ गयी और बहने लगी।

साथ में रही अन्नू गूंजा को पकड़ने की कोशिश की। तब तक वह गहरे पानी में चली गयी।साथ यही अन्नू उसमें गिरते गिरते बच गयी। कुछ देर बाद गुंजा नहीं दिखी तो बच्चे रोने चिल्लाने लगे।चीख पुकार सुनकर आप-पास के ग्रामीणों की भींड जुट गयी। लोगों ने नाले में काफी देर तक गुंजा की तलाश की किन्तु गुंजा नहीं मिली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस भी किशोरी के शव का पता लगाने में जुट गयी।



                               
रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments