Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्लभ संयोग: 31 अक्टूबर को दिखेगा नीला चांद, जानें कब होगा इसका दीदार

 



   

 नई दिल्ली : साल 2020 में लोगों को कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं जिसके बारे में सोचा भी नहीं गया। अब 31 अक्टूबर को लोग एक दुर्लभ घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख को चांद कुछ अलग नजर आने वाला है। जी हां, 31 अक्टूबर (शनिवार) को आसमान में पहली बार चांद नीले रंग का नजर आने वाला है। यह खगोलीय घटना सभी को एक सुखद अनुभव देने वाली है। ब्लू मून से जुड़े डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

ब्लू मून है क्या?

नासा के मुताबिक, सामान्य तौर पर ब्लू मून के समय पर चांद पीले और सफेद रंग में नजर आता है, मगर इस बार का चांद अलग और ख़ास होगा। जानकारों के अनुसार ब्लू मून एक असामान्य खगोलीय घटना है जो हर दो से तीन साल में देखने को मिल जाता है। मगर साल 2020 में दिखने वाला ब्लू मून विशेष है और ये दोबारा 2039 में ही देखने को मिल पाएगा।

पहले कब दिखा था ब्लू मून?

लगभग 137 वर्ष पहले, साल 1883 में भी लोगों को नीले चांद का दीदार करने का अवसर मिला था। दरअसल ज्वालामुखी क्राकोटा के फटने की वजह से धूल के कण हवा में घुल गए और इस कारण से चंद्रमा नीला नजर आने लगा। गौरतलब है कि इस दिन नीला चांद दिखाई जरूर दिया था, मगर यह खगोलीय घटना नहीं थी। जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा आती है तब माह में दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।

कब देखा जा सकेगा ब्लू मून

ब्लू मून की झलक 30 अक्टूबर की शाम 5:45 बजे से 31 अक्टूबर रात्रि 8:18 बजे तक मिल सकेगी। उम्मीद की जा रही है कि 31 अक्टूबर की रात में आसमान साफ़ रहेगा और इस समय में टेलीस्कोप की मदद से कोई भी ब्लू मून देख सकता है।













डेस्क


No comments