Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए लगा आरो प्लांट


बाँसडीह, बलिया । एक तरफ कोरोना संकट से सरकार गरीबों  को सरकारी राशन दुकानों से फ्री राशन उपलब्ध करा रही है। तो वहीं नगर पंचायत बाॅसडीह द्वारा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराई जा रही है। उसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को दुर्गा मंदिर पर वार्ड संख्या 14 में आरो प्लांट का लोकार्पण नगर पंचायत बाँसडीह अध्यक्ष रेनू सिंह ने किया। जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह मन्टू भी मौजूद रहे।  इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह ने मां दुर्गा का पूजा अर्चना के पश्चात अपने नगर पंचायत कार्यालय  के समस्त कर्मचारी नगरवासियों  समस्त सभासद गण एवं दुर्गा कमेटी के सभी सदस्यों के साथ मिल कर नव रात्रि की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि दशहरा के अवसर पर मां दुर्गा के प्रांगण में आरो प्लांट लगा यह माँ दुर्गा की कृपा और आप सबका स्नेह है। कोरोना से बचने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों को सुझाव दिया। कहा कि जल ही जीवन है इस जगह को स्वच्छ बनाए रखने में भी सबका सहयोग अपेक्षित है।तभी हम लोग शुद्ध पानी सेवन कर सकेंगे। तथा हमारा नगर पंचायत स्वच्छता की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान मौजूद दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष  हरे कृष्ण वर्मा  सूर्य प्रकाश सिंह सुरेश मिश्र उदय प्रताप सिंह राजेश गुप्ता पवन तिवारी परशुराम सिंह शंभू पटेल झमन सिंह  ईश्वर चंद प्रवीण सिंह अरविंद गुप्ता लुकमान अंसारी संजीव पटेल अशोक चांद धर्मेंद्र तिवारी मनोज आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट रविशंकर पांडेय

No comments