Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सभासद गायत्री देवी ने फीता काटकर किया थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

 


मनियर (बलिया)सरकार की मंशा के अनुरूप नारी की सम्मान, सुरक्षा व स्वालंम्बी बनाने के उद्देश्य से एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य व सीओ बांसडीह दीपचंद की अध्यक्षता में मनियर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन शुक्रवार को नगर पंचायत मनियर के वार्ड नं 1 के सभासद गायत्री देवी ने फीता काटकर किया गया।

इसके बाद गोष्टी को संबोधित करते हुए एसडीएम ने बताया कि 

महिलाओं की समस्या अब थाने पर तैनात महिला आरक्षियो द्वरा  प्रमुखता से देखी जाएगी। घर से बाहर निकलने वाली महिलाएं डरती थी। लेकिन अब डरने की जरूरत नही है। प्रत्येक महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। यदि कोई महिलाओं से छेड़छाड़ या अभद्र भाषा में उलझता है तो महिलाएं स्वयं डटकर मुकाबला कर या सुक्षा से  सम्बन्धित नम्बर 112,181,आदि नम्बरो  पर डायल करे आप को हर सम्भव मदद मिलेगी  । तथा इसकी सुचना महिला हेल्प डेस्क को दें। त्वरित कारवाई की जाएगी। कहा कि परीजनो को चाहिए की लडका व लडकी मे भेदभाव न करे बराबरी का दर्जा दे ।अन्त मे महिला आरेक्षियो को प्रशस्ती पत्र  देकर सभासद गायहत्री देवी ने सम्मानित किया ।इस मौके पर एसएचओ नागेश उपाध्याय, महिला आरक्षी आरती प्रजापति, सोमी शुक्ला, गरिमा शुक्ला, दुर्गावती देवी, उर्मिला देवी, शांती देवी, देवान्ती देवी, रमावती देवी, मीना देवी, वगावती देवी, सत्यदेव सिंह, रबीन्द्र हठी कृष्णा  आदि रहे।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments