Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हियुवा कार्यकर्ताओ ने सुभासपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर किया कार्यवाई की मांग


नगरा, बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अनुचूचित मोर्चा मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष कमल भारती द्वारा एक बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षेत्र के हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने आक्रोश है। दर्जन भर कार्यकर्ताओ ने सोमवार को हियुवा नेता राजीव कुमार सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाने पर पहुंचकर सुभासपा नेता के खिलाफ तहरीर दी और कार्यवाही की मांग की। हियुवा कार्यकर्ताओ ने अपने तहरीर में लिखा है कि सुभासपा नेता द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के उपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी क्षम्य नहीं है। सुभासपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उसके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर ऐसा बयान देकर प्रदेश में जातीय हिंसा फैलाने का कुचक्र रचा जा रहा है। तहरीर देने वालो में रजनीश प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह राणा, अमित गिरी, फतेह बहादुर सिंह, भोलू सिंह आदि शामिल रहे।
                                   

संतोष द्विवेदी

No comments