Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

09 नवंबर राशिफल: धन के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। हालांकि आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक समस्याओं के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आपको वित्तीय रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इस समय जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहनी चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आसानी से आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे आपसे कोई बड़ा झूठ बोल सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट संभव है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप शांति और सूझबुझ से काम लेते हैं तो कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बांटने से बचें। आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी। इसके अलावा अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7:25 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार हो या नौकरी आज अचानक आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा व्यवसायिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका आपको मिलेगा। काफी दिनों बाद परिजनों के साथ आप ऐसा समय बिताकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका से अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपनी बात साफ दिल से रखें, किसी तरह के झूठ का सहारा न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने किसी करीबी को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम की रफ्तार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आज आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सफर करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के प्रति आप अधिक अलर्ट रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज काम कुछ अधिक रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे लेकिन आपकी आज की मेहनत आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है इसलिए कामचोरी और आलस से आपको बचना होगा। काम हो या निजी जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप किसी अपने की वित्तीय रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इससे आपका मन काफी शांत और संतुष्ट रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके प्रिय की राय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपके रास्ते में जो बाधा आ रही थी आज वह दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप आर्थिक मामलों में जरा संभल कर रहें। इस तरह बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। साथ ही पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है। आप गुस्से में आकर कोई काम न करें। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें, आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रूमानी दिनों में से एक हो सकता है। आपके जीवनसाथी आज आपको कोई ऐसा तोहफा दे सकते हैं जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपको इसका उचित परिणाम भी मिलेगा। आपका रुका हुआ काम बन सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में कोई गंभीर रोग हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचना होगा, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकती है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत न रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तो पर पड़े। आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। उग्र होने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को कानूनी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास दिलाएंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक



डेस्क



No comments